इस काली करतूत से ग्राम पंचायतों का नहीं हो पा रहा विकासए प्रधानों में आक्रोश
इस काली करतूत से ग्राम पंचायतों का नहीं हो पा रहा विकासए प्रधानों में आक्रोश
बीडीओ समेत अन्य घूसखोर अधिकारियों के खिलाफ सीएम से करेंगे शिकायत
अंबेडकरनगर। विकास खण्ड अकबरपुर की ग्राम पंचायतों में विकास कार्य अवरूद्ध चल रहा है जिसके पीछे बीडीओ का भ्रष्टाचार अहम कारण बताया जा रहा है जिसे लेकर प्रधानों में आक्रोश व्याप्त है जिनके द्वारा कभी भी सड़क पर उतरकर प्रदर्शन होने से इन्कार नहीं किया जा सकता
ज्ञात हो कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा गांवों के विकास में विभिन्न योजनाए चलायी जा रही है जिसमें कल्याणकारी से लेकर मूलभूत सुविधाएं शामिल हैं। जिले की अन्य विकास खण्डों की जो भी स्थित हो किन्तु अकबरपुर की हालत काफी बदहाल हैए तमाम ग्राम पंचायतों के प्रधान निर्माण कार्य करा चुके हंै किन्तु उनका भुगतान नहीं हो पा रहा है जिसके पीछे खण्ड विकास अधिकारी की काली करतूत बतायी जा रही है।
नाम न छापने की शर्त पर दर्जनों प्रधानों ने बताया कि जब से खण्ड विकास अधिकारी के पद पर सविता सिंह की तैनाती हुई हैए उनके द्वारा तरह.तरह का रोड़ा उत्पन्न किया जा रहा है। आखिर! क्यों के सवाल पर प्रधानों ने बताया कि इनकी तैनाती के पहले जो अधिकारी यहां थे उनके द्वारा सिस्टम के तहत कमीशन लिया जा चुका है किन्तु भुगतान की प्रक्रिया नहीं की जा सकी।
इधर सविता सिंह ने पद्भार ग्रहण किया जिनके द्वारा फिर कमीशन की मांग किया जाने लगा। ऐसे में दुबारा कहां सेे इन्हे दिया जायए एक तरफ भुगतान अधर में दूसरी ओर कर्ज लेकर कमीशन दे चुके है और अभी तक उसकी अदायगी नहीं कर पाये हैए यही वजह है कि खण्ड विकास अधिकारी न तो कराये निर्माण का भुगतान कर रही है और न ही नये की संस्तुति दे रही हैं।
इसे लेकर आक्रोशित प्रधानों का कहना है कि सरकार भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए संकल्पित है और बीडीओ मंशा को नाकाम करने में जुटी हैं। इस पर भाजपा पूर्व जिला मंत्री स्वामीनाथयादव का कहना है कि बीडीओ के साथ कुछ अन्य घूसखोर अधिकारी सरकार को बदनाम कर रहे हैंए यह बर्दास्त नहीं हैए जल्द ही मुख्यमंत्री उण्प्रण् शासन को शिकायती पत्र भेजकर अवगत करायेंगे।

No comments